Breaking News

CM विजय का बड़ा ऐलान, चेन्नई में 20 लाख वर्गफुट में बनेगा नया सचिवालय     |   राम मंदिर ट्रस्ट के नवनियुक्त CEO एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र (रिटायर्ड) अयोध्या पहुंचे     |   'ईरान के साथ कारोबार करने वाले देशों पर लगाएंगे प्रतिबंध', अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो बोले     |   एक्टर दुनिया विजय के बेटे के खिलाफ केस दर्ज, क्लासमेट से दुर्व्यवहार करने पर एक्शन     |   'ईरान पर फिर से अटैक करने को तैयार अमेरिका', ट्रंप का बड़ा ऐलान     |  

भारत-अमेरिका संबंध 21वीं सदी के लिए सबसे अहम: ट्रंप के NSA माइक वाल्ट्ज

अमेरिका के होने वाले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नामित राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार यानी एनएसए माइक वाल्ट्ज ने इस बात पर जोर दिया कि अमेरिका-भारत संबंध 21वीं सदी के लिए सबसे अहम हैं। माइक वाल्ट्ज ने कहा कि भारत और अमेरिका संबंध ये तय करेंगे कि ये सदी रोशनी की तरफ जाएगी या अंधकार की।

माइक वाल्ट्ज कांग्रेसनल इंडिया कॉकस के सदस्य हैं, वाल्ट्ज ने ये टिप्पणियां सितंबर में स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी में 'यूएस इंडिया स्ट्रेटेजिक एंड पार्टनरशिप फोरम' (यूएसआईएसपीएफ) की तरफ से आयोजित एक कार्यक्रम में की थी।

शिखर सम्मेलन में अपने वीडियो संदेश में वाल्ट्ज ने स्वतंत्र और खुले इंडो-पैसिफिक को बनाए रखने और खास तौर से एलओसी के साथ भारत की संप्रभुता की रक्षा के लिए सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया था।