Breaking News

गोवा से दिल्ली आ रही IndiGo की फ्लाइट का इंजन फेल     |   SCO समिट में 30 से ज्यादा अहम दस्तावेजों पर मुहर, AI से ऊर्जा सुरक्षा तक कई समझौते     |   राम मंदिर के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया तेज, 3 सदस्यीय कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट     |   संभल शाही जामा मस्जिद सर्वे विवाद पर SC में सुनवाई टली, अब 8 सितंबर को होगी सुनवाई     |   BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |  

सैन्य क्षमता को बढ़ाने के लिए एक साथ दिखेंगी भारत-फ्रांस की सेना, 18 जून से एक जुलाई तक करेंगी अभ्यास

भारत और फ्रांस की सेनाएं बहु-क्षेत्रीय अभियानों के लिए दोनों देशों की संयुक्त सैन्य क्षमता को बढ़ाने के उद्देशय से 18 जून से एक जुलाई तक संयुक्त अभ्यास करेंगी। भारतीय सेना ने गुरुवार को जानकारी दी। फ्रांस के ला कैवेलरी में 'शक्ति 2025' अभ्यास किया जाएगा।

भारतीय सेना ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में बताया, "भारत और फ्रांस के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘शक्ति’ का 8वां संस्करण 18 जून से एक जुलाई 2025 तक फ्रांस के ला कैवेलरी में आयोजित किया जाएगा।" सेना के मुताबिक, "इस अभ्यास का उद्देश्य दोनों पक्षों की संयुक्त सैन्य क्षमता को बढ़ाना है।"

अधिकारियों ने बताया कि संयुक्त अभ्यास से दोनों देशों की सेनाओं के बीच समन्वय और सौहार्द बढ़ाने में मदद मिलेगी।