Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

तोशाखाना मामले में बढ़ी इमरान खान की मुश्किलें, अदालत ने जारी किया अरेस्ट वारंट

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ (पीटीआई) प्रमुख इमरान खान की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रहा है। पाकिस्तान की एक अदालत ने तोशाखाना और अल-कादिर ट्रस्ट मामलों में इमरान खान के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है।

इस्लामाबाद जवाबदेही अदालत ने इस दौरान जेल अधीक्षक को वारंट का अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए सभी तरह के कानूनी कदम उठाने का भी आदेश दिया है। समाचार एजेंसी एएनआई ने पाकिस्तानी न्यूज समा के हवाले से यह जानकारी दी है।