Breaking News

पीएम मोदी पीएम-किसान योजना के तहत 18,680 करोड़ रुपये करेंगे जारी     |   उत्तराखंड के कई जिलों में आज ऑरेंज अलर्ट जारी     |   दिल्ली-NCR के कुछ हिस्सों में बारिश     |   आज से दो दिन गुजरात के दौरे पर रहेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी     |   छत्तीसगढ़ में ‘अर्णब’ का कहर, पेंड्रा में धान की फसल बर्बाद; स्कूल-आंगनवाड़ी बंद     |  

अबू धाबी में खुला IIT Delhi का पहला सेंटर, प्रिंस शेख खालिद ने किया इनॉग्रेशन

IIT दिल्ली ने अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपना पहला सेंटर खोला है. अबू धाबी में आईआईटी दिल्ली का सेंटर खुलेगा, इस बात का ऐलान काफी पहले हो गया था. इस संबंध में ताजा जानकारी ये है कि आईआईटी दिल्ली के अबू धाबी सेंटर का उद्घाटन हो गया है. अबू धाबी के क्राउन प्रिंस शेख खालिद बिन मोहम्मद ने आईआईटी दिल्ली के अबू धाबी कैंपस का इनॉग्रेशन किया.

इनॉग्रल बैच में कुल 52 स्टूडेंट्स ने एडमिशन लिया है. ये सभी अंडरग्रेजुट डिग्री कोर्स के पहले बैच के स्टूडेंट्स हैं. ये बीटेक डिग्री कंप्यूटर साइंस और इंजीनियरिंग साथ ही एनर्जी इंजीनियरिंग विषयों में ली जाएगी. इन स्टूडेंट्स का सेलेक्शन जेईई एडवांस्ड परीक्षा और इंटरनेशनल स्टूडेंट्स के लिए अभी स्थापित किए गए कंबाइंड एडमिशन एंट्रेंस टेस्ट (CAET) के माध्यम से लिया गया है.