Breaking News

योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश की तस्वीर बदलने का काम किया: अमित शाह     |   यूपी, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 2-3 नवंबर को भारी बारिश का अनुमान: IMD     |   पीएम मोदी पीएम-किसान योजना के तहत 18,680 करोड़ रुपये करेंगे जारी     |   उत्तराखंड के कई जिलों में आज ऑरेंज अलर्ट जारी     |   दिल्ली-NCR के कुछ हिस्सों में बारिश     |  

हूती विद्रोहियों ने फिर बनाया कॉमर्शियल जहाज को निशाना, क्रूज मिसाइल से किया हमला

ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने क्रूज मिसाइलों से कॉमर्शियल जहाज पर हमला किया है। अमेरिकी रक्षा अधिकारियों ने दावा किया है कि हूती विद्रोहियों ने यमन से ये मिसाइलें लॉन्च की थी। समाचार एजेंसी रायटर के अनुसार, इस हमले से कॉमर्शियल टैंकर जहाज पर आग लग गई। हालांकि, इसमें किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।

अमेरिकी अधिकारी ने बताया कि क्रूज मिसाइलों से ये हमला बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य के पास उत्तर में किया गया। अधिकारियों ने कहा कि इस हमले के बाद अमेरिकी नौसेना का जहाज मौके पर पहुंचा गया और कॉमर्शियल जहाज पर मौजूद लोगों की मदद कर रहा है।

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि जिस जहाज को हूती विद्रोहियों ने निशाना बनाया है। उसका इजरायल से कोई संबंध था या नहीं।

दरअसल, इजराइल-हमास युद्ध के बीच ईरान समर्थित हूती विद्रोही संगठन अंतरराष्ट्रीय जहाजों को लगातार निशाना बना रहा है। हूती विद्रोही संगठन ने कहा कि वे इजरायल जाने वाले सभी जहाजों को उनकी राष्ट्रीयता की परवाह किए बिना निशाना बनाएगा। हूती विद्रोही संगठन ने सभी अंतरराष्ट्रीय शिपिंग कंपनियों को इजरायली बंदरगाहों पर जाने को लेकर सख्त चेतावनी दी है।