Breaking News

एमएलसी चुनाव: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत     |   भाजपा प्रत्याशी डॉ हरि सिंह ढिल्लों की बड़ी जीत, 17676 मतों से विजयी     |   इजरायल चुनाव: एग्जिट पोल में बेंजामिन नेतन्याहू को बहुमत नहीं     |   सूडान के दारफुर में बाजार पर ड्रोन हमला, 102 लोगों की मौत, सेना पर आरोप     |   बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन की चांदनी चौक इलाके में पदयात्रा आज     |  

Hong Kong: हॉन्गकांग की बहुमंजिला इमारत में भीषण आग, मृतकों की संख्या बढ़कर 128 हुई

Hong Kong: हॉन्गकांग में एक बहुमंजिला आवासीय इमारत में भीषण आग लगने के बाद दमकलकर्मियों द्वारा अब भी इमारत में लोगों की तलाश की जा रही है। परिसर की आठ में से सात इमारतें पूरी तरह से भीषण आग की चपेट में आ गईं जिसके चलते कम से कम 128 लोगों की मौत हो गई। हॉन्गकांग अग्निशमन विभाग के उप-निदेशक डेरेक आर्मस्ट्रांग चान ने बताया कि शुक्रवार को इमारतों से और शव बरामद किए गए जिससे मृतकों की संख्या बढ़कर 128 हो गई है।

पीड़ितों की तलाश अब भी जारी है। जानकारी के अनुसार, बुधवार को 'वांग फुक कोर्ट कॉम्प्लेक्स' की आठ इमारतों में से एक में भीषण आग लग गई। आग की लपटें तेजी से फैलीं और सात इमारतें इसकी चपेट में आ गईं।

अधिकारियों ने कहा कि इमारतों में पीड़ितों की तलाश शुक्रवार तक पूरी हो सकती है जिसके बाद इस बचाव अभियान को समाप्त कर दिया जाएगा। चान ने कहा खोज और बचाव अभियान पूरा होने के बाद ही लापता लोगों की वास्तविक संख्या का पता लगाया जा सकता है।

पुलिस ने बताया कि एक निर्माण कंपनी के निदेशक और एक अभियंता सलाहकार सहित कुल तीन व्यक्तियों को गैर-इरादतन हत्या के संदेह में गिरफ्तार किया गया है।