Breaking News

लखनऊ स्नातक MLC चुनाव में सपा की उम्मीदवार कांति सिंह ने दर्ज कराई जीत     |   NEET प्रोटेस्ट के दौरान पेलेट गन के इस्तेमाल पर SC में सुनवाई आज     |   सऊदी अरब में हमलों का खतरा, अमेरिका ने अपने कर्मचारियों को देश छोड़ने का दिया आदेश     |   गोवा के वास्को में भीषण आग, कार एक्सेसरीज की दुकान जलकर खाक, मौके पर पहुंचे CM     |   दिल्ली-NCR में मौसम ने ली करवट, कहीं बूंदाबांदी तो कहीं तेज बारिश, मौसम विभाग का येलो अलर्ट     |  

अमेरिका के सिएटल में ऐतिहासिक पल, 605 फुट ऊंचे 'स्पेस नीडल' पर पहली बार फहराया गया भारतीय तिरंगा

USA: भारत के 79वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अमेरिका के सिएटल में ऐतिहासिक पल देखने को मिला। यहां के 605 फुट ऊंचे प्रतिष्ठित 'स्पेस नीडल' पर पहली बार भारतीय तिरंगा फहराया गया। सिएटल में भारत के महावाणिज्य दूत प्रकाश गुप्ता, सिएटल के मेयर ब्रूस हेरेल और दूसरे गणमान्य व्यक्ति इस मौके पर शामिल हुए।

इस बारे में गुप्ता ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, "इससे बड़ा कोई सम्मान नहीं! स्पेस नीडल में सिएटल के क्षितिज के शीर्ष पर तिरंगा फहराना।" उन्होंने इसका एक वीडियो भी साझा किया जिसमें तिरंगा प्रतिष्ठित सिएटल स्मारक के ऊपर लहरा रहा है और नीचे शहर का नजारा है।

वाणिज्य दूतावास ने केरी पार्क में स्वागत समारोह भी आयोजित किया इसकी पृष्ठभूमि में स्पेस नीडल के ऊपर भारत का झंडा लहरा रहा था। वाणिज्य दूतावास ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि इस ऐतिहासिक नजारे को देखने के लिए बड़ी संख्या में भारतीय-अमेरिकी समुदाय के सदस्य मौजूद थे।