Breaking News

बैजयंत जय पांडा, डी पुरंदेश्वरी और रेखा वर्मा BJP राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए गए     |   बीजेपी ने शिव प्रकाश और सौदान सिंह को राष्ट्रीय संयुक्त महासचिव (संगठन) बनाया     |   PM मोदी ने बीजेपी की नई टीम को बधाई दी, ‘टीम में संगठन का अनुभव, जमीनी जुड़ाव’     |   अमित मालवीय बीजेपी के आईटी सेल और सोशल मीडिया प्रमुख पद से हटाए गए     |   बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दीपक म्हस्के को पार्टी का सोशल मीडिया संयोजक बनाया     |  

नेपाल में लैंडिंग के दौरान हेलीकॉप्टर क्रैश, एक यात्री घायल

पूर्वी नेपाल में लैंडिंग के दौरान एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया। यह हादसा खोटांग जिले में हुआ, जहां एयर डायनेस्टी का हेलीकॉप्टर खेत में उतरते समय क्रैश हो गया। जिला अधिकारी रेखा कंडेल ने बताया कि हेलीकॉप्टर काठमांडू से एक शव लेकर आ रहा था और लैंडिंग के दौरान खेत में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। उन्होंने कहा कि इस हादसे में कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई है।

कंपनी के अनुसार, हेलीकॉप्टर में कुल 5 यात्री सवार थे। 9N-ASQ पंजीकरण वाला यह हेलीकॉप्टर सुबह करीब 11:51 बजे दुर्घटनाग्रस्त हुआ। हादसे में एक यात्री घायल हुआ है, जबकि पायलट और अन्य यात्री सुरक्षित हैं। घायल यात्री को निकालने के लिए 9N-ANA पंजीकरण वाला एक अन्य हेलीकॉप्टर भेजा गया है। प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह तेज हवाएं या लैंडिंग के दौरान उठी धूल को माना जा रहा है। फिलहाल मामले में विस्तृत जानकारी का इंतजार है।