Breaking News

योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश की तस्वीर बदलने का काम किया: अमित शाह     |   यूपी, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 2-3 नवंबर को भारी बारिश का अनुमान: IMD     |   पीएम मोदी पीएम-किसान योजना के तहत 18,680 करोड़ रुपये करेंगे जारी     |   उत्तराखंड के कई जिलों में आज ऑरेंज अलर्ट जारी     |   दिल्ली-NCR के कुछ हिस्सों में बारिश     |  

Har Ghar Tiranga: दक्षिण अफ्रीका में भारतीयों ने शुरू किया 'हर घर तिरंगा' अभियान

15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस से पहले शनिवार को दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में 15 हजार से अधिक लोगों ने भारत का स्वतंत्रता दिवस मनाया। इंडिया क्लब ने ये कार्यक्रम वांडरर्स क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित किया था। जिसमें दक्षिण अफ्रीका में रहने वाले कई भारतीयों ने हिस्सा लिया था।

भारत दिवस के जश्न में कई स्थानीय कलाकारों ने प्रस्तुति दी। दक्षिण अफ्रीका में कई भारतीय कंपनियों ने अपने उत्पादों और सेवाओं वाले स्टॉल लगाए थे। जबकि भारत के सभी क्षेत्रीय व्यंजनों की पेशकश करने वाले खाद्य स्टॉल भी लगाए गए थे।

जोहान्सबर्ग में भारतीय महावाणिज्य दूत महेश कुमार ने कार्यक्रम में कई युवाओं और व्यापारिक नेताओं को तिरंगे दे करके "हर घर तिरंगा" अभियान शुरू किया।

इंडिया क्लब ने इस कार्यक्रम की मेजबानी के लिए एकत्र किए गए धन से प्राप्त चंदे को दुनिया भर में मशहूर चैरिटी और राहत संगठन गिफ्ट ऑफ द गिवर्स को भी प्रस्तुत किया।