Breaking News

हिज्बुल्लाह ने दक्षिणी लेबनान में इजरायली सैनिकों पर हुए ड्रोन हमले की जिम्मेदारी ली     |   वाराणसी: जल निगम की पाइपलाइन में लगी भीषण आग     |   गुजरात में भूकंप के झटके, 3.4 मापी गई तीव्रता     |   उत्तराखंड: धामी सरकार ने 28 अप्रैल को बुलाया विशेष सत्र, नारी वंदन अधिनियम पर होगी चर्चा     |   विधानसभा चुनाव: पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में अब तक 1000 करोड़ की शराब और कैश जब्त     |  

G7 Summit 2025: PM मोदी पहुंचे कनाडा, वैश्विक मुद्दों पर होगी चर्चा

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज कनाडा के रॉकीज शहर में होने वाले जी7 शिखर सम्मेलन 2025 में शामिल होने के लिए पहुंचेंगे। उन्हें कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने आउटरीच अतिथि के रूप में आमंत्रित किया है। यह छठी बार है जब भारत को जी7 में अतिथि देश के रूप में बुलाया गया है, जो भारत की वैश्विक अहमियत को दर्शाता है। इस सम्मेलन में दुनिया की सात सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के नेता हिस्सा लेंगे। बैठक का फोकस ऊर्जा, सुरक्षा, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्वांटम टेक्नोलॉजी और नवाचार जैसे आधुनिक विषयों पर होगा। प्रधानमंत्री मोदी की अन्य देशों के नेताओं से द्विपक्षीय बैठकों की संभावना है।

हालांकि, इस बार सम्मेलन पर दो बड़े मुद्दों का असर देखने को मिल सकता है। पहला ईरान और इजराइल के बीच बढ़ता तनाव, और दूसरा अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा शुरू की गई व्यापारिक लड़ाई। ईरान और इजराइल के बीच हाल की घटनाओं ने अंतरराष्ट्रीय अस्थिरता की आशंका बढ़ा दी है।

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर ने कहा है कि वे इजराइल, अमेरिका और बाकी देशों के नेताओं से मिलकर इस बढ़ते तनाव को कम करने की कोशिश कर रहे हैं। उम्मीद है कि जी7 बैठक में इन मुद्दों पर विशेष चर्चा होगी और समाधान की दिशा में कदम उठाए जाएंगे।