Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

फ्रांस के राष्ट्रपति होंगे 26 जनवरी पर भारत के मेहमान

फ्रांस के राष्ट्रपति अगले बरस होने वाल गणतंत्र दिवस समारोह में भारत के मेहमान हो सकते हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत सरकार ने फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों को रिपब्लिक डे का न्योता भेज दिया है. पहले अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के आने की खबरें थी लेकिन फिर अचानक खबर आई कि अमेरिकी राष्ट्रपति इस बार के गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल नहीं हो पाएंगे.

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस की राजधानी पेरिस में हुए इस साल बैस्टिल डे परेड में शामिल हुए थे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को परेड के दौरान गेस्ट ऑफ ऑनर भी दिया गया था. अगर फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्राों 26 जनवरी के लिए भारत आते हैं तो वह गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होने वाले छठे नेता होंगे. 1976 से लेकर अब तक कुल पांच बार भारत, फ्रांस के राष्ट्रध्यक्ष को रिपब्लिक डे के लिए आमंत्रित कर चुका है.