Breaking News

रूस में गैस प्लांट में भीषण आग, 6 चीनी नागरिकों समेत 7 की मौत... 9 अब भी लापता     |   अमेरिका जाने वालों को बड़ा झटका, वीजा अपॉइंटमेंट पर रोक     |   दिल्ली: रेस क्लब को नहीं मिली राहत, कोर्ट ने याचिका ठुकराई, 15 दिन में करना होगा खाली     |   कर्नाटक में सियासी हलचल तेज, नागेंद्र ने CM को दिया इस्तीफे का ऑफर     |   20 बागी TMC सांसदों को लोकसभा सचिवालय का नोटिस, 7 दिन में मांगा जवाब     |  

फ्रांस फिलिस्तीन को एक राज्य के रूप में देगा मान्यता

गाजा में भूख से मर रहे लोगों को लेकर बढ़ते वैश्विक गुस्से के बीच, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने षणा की कि फ्रांस फिलिस्तीन को एक राष्ट्र के रूप में मान्यता देगा। मैक्रों ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि वो सितंबर में संयुक्त राष्ट्र महासभा में इस फैसले को औपचारिक रूप देंगे। फ्रांसीसी राष्ट्रपति ने सात अक्टूबर, 2023 को हमास के हमलों के बाद इजराइल को समर्थन देने की पेशकश की थी और अक्सर यहूदी-विरोधी भावना के खिलाफ बोलते रहे हैं, लेकिन गाजा में इजराइल के युद्ध को लेकर, खासकर हाल के महीनों में उनकी निराशा बढ़ती जा रही है।