Breaking News

अमित शाह 30 अक्टूबर 2026 को लखनऊ के दौरे पर रहेंगे     |   प्रयागराज जिले में कक्षा 6 से 12 तक के स्कूल 30 अक्टूबर को रहेंगे बंद     |   कर्नाटक कैबिनेट ने नंदिनी दूध की कीमतों में 8 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की     |   दिल्ली: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने आवास पर करवा चौथ मनाया     |   पाकिस्तान में एंबुलेंस के अंदर ऑक्सीजन सिलेंडर फटा, महिला समेत 10 लोगों की मौत     |  

सीरिया से रेस्क्यू किए गए चार भारतीय शनिवार को पहुंचे दिल्ली, भारत सरकार का किया धन्यवाद

सीरिया से निकाले गए चार भारतीय शनिवार को दिल्ली पहुंचे। सीरिया से सुरक्षित निकालने के लिए सभी ने भारत सरकार का धन्यवाद भी किया। सीरिया से निकाले गए भारतीय नागरिकों ने काउंटी में फंसे रहने के बाद उनकी मदद करने के लिए भारतीय दूतावास की कोशिशों की तारीफ की।

सीरिया से निकाले गए एक भारतीय ने कहा, "दमिश्क में दूतावास के कर्मचारी हमारे साथ सीमा तक आए, जिसके बाद उन्होंने हमें लेबनान में, फिर दोहा में रिसीव किया और आखिर में दिल्ली रवाना करने के लिए इमिग्रेशन में मदद की।" सीरिया से लौटे एक भारतीय ने कहा कि वहां भारतीय दूतावास लगातार काम कर रहा है।

भारत ने सीरिया से अपने सभी नागरिकों को निकाल लिया है, जो विद्रोही बलों द्वारा राष्ट्रपति बशर असद की सरकार का तख्तापलट करने के बाद घर लौटना चाहते थे। विद्रोहियों ने कई प्रमुख शहरों और कस्बों के बाद राजधानी दमिश्क पर भी नियंत्रण कर लिया, जिसके बाद असद सरकार गिर गई थी।