Breaking News

एमएलसी चुनाव: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत     |   भाजपा प्रत्याशी डॉ हरि सिंह ढिल्लों की बड़ी जीत, 17676 मतों से विजयी     |   इजरायल चुनाव: एग्जिट पोल में बेंजामिन नेतन्याहू को बहुमत नहीं     |   सूडान के दारफुर में बाजार पर ड्रोन हमला, 102 लोगों की मौत, सेना पर आरोप     |   बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन की चांदनी चौक इलाके में पदयात्रा आज     |  

केन्या के पूर्व प्रधानमंत्री रैला ओडिंगा का दिल का दौरा पड़ने से निधन, पीएम मोदी ने जताया शोक

New Delhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को केन्या के पूर्व प्रधानमंत्री रैला ओडिंगा के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें एक ‘महान राजनेता’ और ‘भारत के प्रिय मित्र’ के रूप में याद किया। ओडिंगा का निधन बुधवार को केरल के एर्नाकुलम जिले में हुआ, जहां उनका इलाज किया जा रहा था। वह 80 वर्ष के थे।

मोदी ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर पोस्ट किया, ‘‘मेरे प्रिय मित्र और केन्या के पूर्व प्रधानमंत्री श्री रैला ओडिंगा के निधन से अत्यंत दुखी हूं। वे एक महान राजनेता और भारत के सच्चे मित्र थे।’’ मोदी ने कहा कि उन्हें गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में ओडिंगा से मिलने का अवसर मिला था।

उन्होंने कहा, ‘‘ओडिंगा को भारत, हमारी संस्कृति, मूल्यों और प्राचीन ज्ञान के प्रति गहरा लगाव था। यह भावना भारत-केन्या संबंधों को मजबूत करने के उनके प्रयासों में झलकती थी।’’ मोदी ने बताया कि ओडिंगा भारतीय पारंपरिक चिकित्सा प्रणाली 'आयुर्वेद' के प्रशंसक थे और उन्होंने अपनी बेटी के स्वास्थ्य में इसके सकारात्मक प्रभाव को प्रत्यक्ष रूप से देखा था। प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘मैं उनके परिवार, मित्रों और केन्या की जनता के प्रति संवेदना प्रकट करता हूं।’’