Breaking News

अमित शाह 30 अक्टूबर 2026 को लखनऊ के दौरे पर रहेंगे     |   प्रयागराज जिले में कक्षा 6 से 12 तक के स्कूल 30 अक्टूबर को रहेंगे बंद     |   कर्नाटक कैबिनेट ने नंदिनी दूध की कीमतों में 8 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की     |   दिल्ली: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने आवास पर करवा चौथ मनाया     |   पाकिस्तान में एंबुलेंस के अंदर ऑक्सीजन सिलेंडर फटा, महिला समेत 10 लोगों की मौत     |  

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने ब्रिस्बेन में नए भारतीय वाणिज्य दूतावास का उद्घाटन किया

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सोमवार को ऑस्ट्रेलिया के ब्रिस्बेन शहर में भारत के नए वाणिज्य दूतावास का उद्घाटन किया।
उन्होंने कहा कि इससे क्वींसलैंड राज्य के साथ भारत के संबंधों को मजबूत करने, व्यापार को बढ़ावा देने और प्रवासी भारतीयों की सेवा करने में मदद मिलेगी।

विदेश मंत्री एस. जयशंकर दो देशों के दौरे पर हैं। अपनी यात्रा के पहले फेज में रविवार को वो ऑस्ट्रेलिया पहुंचे। यहां से वो सिंगापुर जाएंगे। ब्रिस्बेन में बना नया वाणिज्य दूतावास ऑस्ट्रेलिया में खुला भारत का चौथा वाणिज्य दूतावास है। बाकी सिडनी, मेलबर्न और पर्थ में हैं।

विदेश मंत्री ने सोमवार को ब्रिस्बेन में रोमा स्ट्रीट पार्कलैंड्स में महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि भी अर्पित की। जयशंकर ने सोमवार को ब्रिस्बेन में क्वींसलैंड के गवर्नर से मुलाकात भी की। इस यात्रा के दौरान जयशंकर कैनबरा में अपने ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष पेनी वोंग के साथ 15वें विदेश मंत्रियों की एफएमएफडी की सह-अध्यक्षता करेंगे।

ऑस्ट्रेलिया से जयशंकर सिंगापुर जाएंगे, जहां वे आसियान-भारत थिंक टैंक नेटवर्क के 8वें गोलमेज सम्मेलन को संबोधित करेंगे। वो दोनों देशों के बीच साझेदारी की समीक्षा करने के लिए सिंगापुर के नेताओं से भी मिलेंगे।