Breaking News

योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश की तस्वीर बदलने का काम किया: अमित शाह     |   यूपी, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 2-3 नवंबर को भारी बारिश का अनुमान: IMD     |   पीएम मोदी पीएम-किसान योजना के तहत 18,680 करोड़ रुपये करेंगे जारी     |   उत्तराखंड के कई जिलों में आज ऑरेंज अलर्ट जारी     |   दिल्ली-NCR के कुछ हिस्सों में बारिश     |  

विदेश मंत्री जयशंकर ने भारत-जापान के बढ़ती साझेदारी पर दिया जोर

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने हाल ही में छठे भारत-जापान इंडो-पैसिफिक फोरम में बोलते हुए हाल के वर्षों में लगातार बढ़ती भारत-जापान साझेदारी पर प्रकाश डाला। यह क्वाड, आपूर्ति श्रृंखला लचीलापन पहल, स्वच्छ ऊर्जा साझेदारी और सेमीकंडक्टर आपूर्ति श्रृंखला साझेदारी जैसी व्यवस्थाओं में परिलक्षित होता है।

जयशंकर ने 16 नवंबर को आयोजित मंच पर उन्होंने कहा कि हम इंडो-पैसिफिक इकोनॉमिक फ्रेमवर्क फॉर प्रॉस्पेरिटी (आईपीईसी) जैसी बहुपक्षीय पहल में भी शामिल हुए हैं।

विदेश मंत्री ने एक विश्वसनीय और लचीली वैश्विक अर्थव्यवस्था बनाने के लिए इन व्यवस्थाओं को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा, जापान ने भारत की आर्थिक विकास की कहानी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाना जारी रखा है क्योंकि यह भारत के विभिन्न राष्ट्रीय अभियानों और प्रमुख पहलों में सक्रिय रूप से शामिल है।

जयशंकर ने कहा, "बुनियादी ढांचे का विकास, आईसीटी और डिजिटलीकरण, ऊर्जा, अंतरिक्ष, खाद्य प्रसंस्करण, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, स्वास्थ्य सेवा और अनुसंधान एवं विकास सहयोग विशेष रूप से उल्लेखनीय हैं।"