Breaking News

पी. चिदंबरम ने CBI को अधिक शक्तियां देने से संबंधित विचार का किया विरोध     |   दक्षिणी लेबनान में इजरायल का बड़ा हमला, हिज्बुल्लाह के ड्रोन अटैक का दिया जवाब     |   डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को धमकी, बोले- जल्द पिकैक्स माउंटेन पर हमला कर सकता है अमेरिका     |   नेपाल में बाढ़ से मौतों का आंकड़ा 1344 पहुंचा, पुलिस ने दी जानकारी     |   चीन ने पहली बार मौतों का आंकड़ा बताया, इमिग्रेशन बिल्डिंग से 31 शव बरामद     |  

ओमान की शिया मस्जिद में चली ताबड़तोड़ गोलियां

ओमान की एक शिया मस्जिद में नमाज के दौरान बड़ा आतंकी हमला हो गया. हमलावरों ने एक बगल की इमारत से ताबड़तोड़ गोलीबारी शुरू कर दी. इस घटना में 6 लोगों की मौत की खबर सामने आई है. ओमान की एक समाचार एजेंसी के मुताबिक तीन हमलावर मार दिए गए. इस घटना में एक पुलिस अधिकारी सहित कई अन्य भी घायल हो गए हैं. घायलों की नाजुक हालत को देखकर ये अंदेशा लगाया जा रहा है कि मौत का आंकड़ा और बढ़ सकता है.