Breaking News

आज पुणे में राहुल गांधी का 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम, शिक्षा-कैरियर पर करेंगे संवाद     |   पुणे में BRICS ICT बैठक संपन्न, डिजिटल सहयोग और नई तकनीकों पर चर्चा     |   अरब सागर में US का नाइट ऑपरेशन, एयरक्राफ्ट कैरियर से लड़ाकू विमानों ने भरी उड़ान     |   पेजेशकियन की दो टूक- ईरान नहीं झुकेगा, हमले का देगा करारा जवाब     |   ईरान का इराक में दखल से इनकार, समझौते का समर्थन करेगा: गालिबाफ     |  

मैक्सिको की फातिमा बॉश के सिर सजा मिस यूनविर्स का ताज

Miss Universe: मैक्सिकन ब्यूटी फातिमा बॉश नई मिस यूनिवर्स बनी हैं। थाईलैंड में आयोजित हुए इस प्रतिष्ठित पेजेंट में दुनियाभर की सुंदरियों में से फातिमा बॉश ने मिस यूनिवर्स का ताज अपने नाम किया। बता दें कि भारत टॉप 12 की रेस से बाहर हो गया।

ताज पहनते वक्त भावुक हो गईं फातिमा
फातिमा का नाम जैसे ही विजेता के रूप में लिया गया और उनके सिर पर इसे सजाया गया, तो मैक्सिकन ब्यूटी के आंसू छलक उठे। यह आंसू उनकी वर्षों की मेहनत, महीनों के धैर्य और अपार खुशी का मिश्रण थे। वे भावुक भी थीं और बेहद खुश भी। रेड कलर के गाउन में वे बेहद खूबसूरत लगीं।

मनिका ने किया भारत का प्रतिनिधित्व
इस बार इस सौंदर्य प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व राजस्थान की रहने वाली मॉडल मनिका विश्वकर्मा कर रही थीं। मगर, खिताब पर वह अपना नाम नहीं दर्ज करा सकीं। मनिका टॉप 30 में सफलतापूर्वक शामिल हो गईं। लेकिन, टॉप 12 प्रतिभागियों में अपनी जगह नहीं बना सकीं।

ये सुंदरियां रहीं टॉप 5 में शामिल
साल 2025 में मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में फर्स्ट रनरअप इस आयोजन की मेजबानी कर रहे थाइलैंड की मॉडल प्रवीणर सिंह रहीं। वेनेजुएला की मॉडल स्टीफिन अबासली दूसरी रनरअप रहीं। तीसरे नंबर पर फिलिपिन्स की मॉडल अतीशा मनालो रहीं। चौथी रनरअप कोत दिव्वार की मॉडल रहीं।