Breaking News

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ा, फिर शुरू हुए जवाबी हमले     |   यूपी: प्रयागराज में गंगा-यमुना उफान पर, रिहायशी इलाकों में घुसा बाढ़ का पानी     |   ताहिर हुसैन की उम्रकैद के खिलाफ अपील सुनेगा दिल्ली हाईकोर्ट, 2 दिसंबर को होगी सुनवाई     |   दिशा सालियान की मौत मामले में CBI जांच के आदेश, बॉम्बे HC ने दी मंजूरी     |   राहुल गांधी आज नासिक दौरे पर, जिला अध्यक्षों के प्रशिक्षण कार्यक्रम में होंगे शामिल     |  

विदेश मंत्री जयशंकर और US विदेश मंत्री रुबियो की आज होगी मुलाकात

विदेश मंत्री डॉक्टर एस जयशंकर की अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो से मुलाकात होने जा रही है। दोनों नेता आज न्यूयॉर्क में द्विपक्षीय बैठक करेंगे। यूएस एडवाइजरी की ओर से जारी बयान में अमेरिका और भारत के विदेश मंत्रियों की बैठक की जानकारी दी गई है। भारत और अमेरिका के बीच चल रही तनातनी के मद्देनजर इस बैठक पर दोनों देशों के लोगों की नजर है। दोनों नेताओ के बीच टैरिफ और दूसरे द्विपक्षीय मुद्दों पर बात होगी। उम्मीद की जा रही है कि तनाव की वजह बने मुद्दों का हल इस बैठक से निकल सकता है।

डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन की ओर से भारत पर 50 फीसदी टैरिफ लागू किए जाने के फैसले के बाद एस जयशंकर की मार्को रुबियो से यह पहली मुलाकात है। टैरिफ का फैसला दोनों देशों में तनातनी की वजह बना है। जयशंकर ने इससे पहले 30 जून से 2 जुलाई तक रुबियो के निमंत्रण पर अमेरिका का दौरा किया था। 

एस जयशंकर और मार्को रुबियो की मुलाकात उसी दिन हो रही है, जिस दिन भारत और अमेरिका के बीच अमेरिका में व्यापार वार्ता शुरू हो रही है। आज से भारत और अमेरिका के बीच वॉशिंगटन में व्यापार पर मंत्रिस्तरीय वार्ता होनी है। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ अमेरिका पहुंचे हैं। दोनों पक्ष मतभेद दूर करते हुए लाभकारी व्यापार समझौते की दिशा में बढ़ने की कोशिश करेंगे।