अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ विवाद के कुछ हफ्तों बाद अरबपति कारोबारी एलन मस्क ने शनिवार को अपनी नई राजनीतिक पार्टी का ऐलान कर दिया। इसका नाम उन्होंने 'द अमेरिका पार्टी' रखा है। मस्क ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में लिखा, "आज, 'द अमेरिका पार्टी' आपको आपकी आजादी वापस दिलाने के लिए बनाई गई है।" इसी पोस्ट में मस्क ने कहा, "2 से 1 के अनुपात में, आप एक नई राजनीतिक पार्टी चाहते हैं और आपको वह मिल जाएगी! जब बात बर्बादी और भ्रष्टाचार से हमारे देश को दिवालिया बनाने की आती है, तो हम एक-पार्टी प्रणाली में रहते हैं, लोकतंत्र में नहीं।"
एलन मस्क ने नई राजनीतिक पार्टी बनाई, नाम रखा 'द अमेरिका पार्टी'
You may also like
अजीत डोभाल ने वरिष्ठ सऊदी नेताओं से की मुलाकात, द्विपक्षीय संबंधों और क्षेत्रीय स्थिति पर की चर्चा.
अमेरिका ने होर्मुज के पास ईरानी ध्वज वाले पोत पर किया कब्जा, ईरान ने दी चेतावनी.
क्यों उठ रही है ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर के इस्तीफे की मांग? जानिए वजह.
उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन की श्रीलंकाई राष्ट्रपति से मुलाकात, द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर जोर.