Breaking News

अमित शाह 30 अक्टूबर 2026 को लखनऊ के दौरे पर रहेंगे     |   प्रयागराज जिले में कक्षा 6 से 12 तक के स्कूल 30 अक्टूबर को रहेंगे बंद     |   कर्नाटक कैबिनेट ने नंदिनी दूध की कीमतों में 8 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की     |   दिल्ली: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने आवास पर करवा चौथ मनाया     |   पाकिस्तान में एंबुलेंस के अंदर ऑक्सीजन सिलेंडर फटा, महिला समेत 10 लोगों की मौत     |  

Elon Musk के पिता Errol Musk आज Ayodhya में राम मंदिर का दौरा करेंगे

दुनिया के सबसे ज्यादा अमीर होने की सूची में शुमार एलन मस्क के पिता एरोल मस्क आज यानी 4 जून को दोपहर 12 बजे अयोध्या पहुंचेंगे. वह सीधे राम मंदिर पहुंचकर रामलला के दर्शन करेंगे. खास बात ये है कि एरोल मस्क मंदिर में करीब आधे घंटे बिताएंगे. इतना ही नहीं वे राम मंदिर का निर्माणकार्य को भी देखेंगे. वे भारत की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत को समझने की कोशिश करेंगे.

बता दें कि एलन मस्क के पिता एरोल मस्क 1 जून को दिल्ली पहुंचे थे.  2 जून को उन्होंने कंपनी के एक कार्यक्रम में नीति निर्माताओं, निवेशकों, व्यापार जगत के दिग्गजों और विभिन्न मंत्रालयों के वरिष्ठ नौकरशाहों से मुलाकात की. साथ ही हरियाणा के सफियाबाद में सर्वोटेक की सौर और ईवी चार्जर विनिर्माण इकाई का दौरा भी किया. सर्वोटेक मस्क की यात्रा के दोरान विश्व पर्यावरण दिवस (5 जून) को एक महत्वपूर्ण पौधरोपण अभियान का भी आयोजन करेगा. इसका उद्देश्य स्थिरता और हरित पर्यावरण पर जोर देना होगा. इसके बाद एरोल मस्क 6 जून को दक्षिण अफ्रीका के लिए रवाना हो जाएंगे.