Breaking News

अमित शाह मानहानि मामले में सुल्तानपुर कोर्ट ने राहुल गांधी को बरी किया     |   खड़गे के विवादित बयान पर भड़के बीजेपी कार्यकर्ता, पटना में बड़ा प्रोटेस्ट     |   राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हादसा     |   UP: बस्ती में बाइक पर पलटा तेज रफ्तार से आ रहा ट्रक, तीन की मौत     |   आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा की ओर बढ़ रहा चक्रवाती तूफान, ऑरेंज अलर्ट जारी     |  

एलन मस्क के पिता ने भारत की ग्रीन टेक सेक्टर की तारीफ की, भविष्य की 150 बिलियन डॉलर की इंडस्ट्री बताया

New Delhi: टेस्ला और स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क के पिता व्यवसायी एरोल मस्क ने ग्रीन टेक और इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) इंफ्रास्ट्रक्चर में भारत की तेज गति से हो रही प्रगति की तारीफ की और देश को महत्वपूर्ण निवेश क्षमता के साथ वैश्विक मंच पर एक "प्रमुख खिलाड़ी" बताया। एरोल मस्क ने क्लीन एनर्जी इनोवेशन को लेकर भारत की प्रतिबद्धता पर जोर दिया।

एरोल मस्क ने कहा, "भारत ने बहुत प्रगति की है, सरकार के दृष्टिकोण से भी, वे इस पर जोर दे रहे हैं। यह देश इसके लिए बहुत महत्वपूर्ण है। हम जो देख रहे हैं, उससे मैं खुश हूं, इतना ही नहीं, इसमें सुधार होना चाहिए और बेहतर होना चाहिए क्योंकि इसकी (चार्जिंग और स्टोरिंग) मांग दस गुना बढ़ने वाली है।"

उन्होंने इंडस्ट्री के लिए बड़े पैमाने पर बढ़ोत्तरी का अनुमान लगाया और कहा कि भारत का ईवी और ग्रीन टेक सेक्टर अपने वर्तमान मूल्य 10 बिलियन डॉलर से बढ़कर पांच सालों के भीतर 150 बिलियन डॉलर तक पहुंच सकता है। व्यापक नवीकरणीय ऊर्जा परिदृश्य पर मस्क ने भारत के वैश्विक महत्व के बारे में बताया।