Breaking News

योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश की तस्वीर बदलने का काम किया: अमित शाह     |   यूपी, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 2-3 नवंबर को भारी बारिश का अनुमान: IMD     |   पीएम मोदी पीएम-किसान योजना के तहत 18,680 करोड़ रुपये करेंगे जारी     |   उत्तराखंड के कई जिलों में आज ऑरेंज अलर्ट जारी     |   दिल्ली-NCR के कुछ हिस्सों में बारिश     |  

ताइवान के पीछे पड़ा ड्रैगन, सीमा के करीब पहुंचे 9 चीनी जहाज

ताइवान और चीन के बीच दूर-दूर तक तनाव खत्म होने की कोई उम्मीद नहीं जताई जा रही है। राष्ट्रीय रक्षा मंत्रालय ने ताइवान जलडमरूमध्य के पास चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) की गतिविधियों में हलचल तेज होने की जानकारी दी। बता दें कि ताइवान जलडमरूमध्य के पास 9 पीपुल्स लिबरेशन आर्मी नेवी (पीएलएन) विमान को डिटेक्ट किया गया है।

एक्स पर एक पोस्ट में, ताइवान के राष्ट्रीय रक्षा मंत्रालय ने कहा, "आज सुबह 6 बजे (UTC+8) तक ताइवान के आसपास सक्रिय 9 PLAN जहाजों का पता लगाया गया था। हमने स्थिति की निगरानी की है और इस पर तुंरत प्रतिक्रिया दी है। उड़ान पथ का आज चित्रण प्रदान नहीं किया गया है और इस समय सीमा के दौरान ताइवान के आसपास कोई पीएलए विमान संचालन का पता नहीं चला।"