Breaking News

एमएलसी चुनाव: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत     |   भाजपा प्रत्याशी डॉ हरि सिंह ढिल्लों की बड़ी जीत, 17676 मतों से विजयी     |   इजरायल चुनाव: एग्जिट पोल में बेंजामिन नेतन्याहू को बहुमत नहीं     |   सूडान के दारफुर में बाजार पर ड्रोन हमला, 102 लोगों की मौत, सेना पर आरोप     |   बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन की चांदनी चौक इलाके में पदयात्रा आज     |  

लंदन के मेयर सादिक खान पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, बताया दुनिया का सबसे खराब मेयर

US: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने लंदन के मेयर सादिक खान पर जमकर गुस्सा निकाला है। ब्रिटेन के अपने दौरे के दौरान ट्रंप ने पाकिस्तानी मूल के सादिक खान को दुनिया का सबसे खराब मेयर करार दिया। अमेरिकी राष्ट्रपति ने एयरफोर्स वन विमान में पत्रकारों से बात करते हुए कहा, "मुझे लगता है कि लंदन मेयर खान दुनिया के सबसे खराब मेयरों में से एक है। उन्होंने बहुत खराब काम किया है। अपराध पर काबू और इमिग्रेशन के मुद्दे पर सादिक बुरी तरह फेल हुए हैं।"

ट्रंप ने कहा कि लंदन मेयर ने उनके कार्यक्रम में शामिल होने में रुचि दिखाई थी। मेरी ओर से ही खान से कार्यक्रम में शामिल ना होने के लिए कहा गया। 16 से 18 सितंबर तक दो दिवसीय यूके के दौरे के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति की लंदन के मेयर सादिक खान के प्रति कड़वाहट सामने आई। ट्रंप ने साफ कहा कि वह खान को भोज में नहीं देखना चाहते थे। ट्रंप ने कहा, " मैंने कहा था कि वह वहां न रहें, वह वहां रहना चाहते थे, लेकिन मैं उन्हें वहां नहीं चाहता था।"

बता दें, जब ट्रंप ने ब्रिटेन की राजकीय यात्रा शुरू की, तो मेयर सादिक खान ने द गार्जियन अखबार में लिखा कि अमेरिकी राष्ट्रपति और उनके सहयोगियों ने दुनिया भर में विभाजनकारी, अति-दक्षिणपंथी राजनीति की आग को भड़काने में मदद की है।