Breaking News

लोकसभा की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित     |   महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार कल दिल्ली में प्रधानमंत्री और गृहमंत्री से करेंगी मुलाकात     |   बंगाल SIR फाइनल ड्राफ्ट रोल 28 फरवरी को जारी किया जाएगा     |   एक्टर रणवीर सिंह को धमकी भरा मसेज, वाइस नोट भेज मांगे करोड़ों रुपये     |   चेन्नई पोर्ट के पास डीएमके कार्यकर्ताओं ने टीवीके कार्यकर्ताओं पर हमला किया     |  

संयुक्त राष्ट्र महासभा में डोनाल्ड ट्रंप का दावा, मैंने भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष खत्म कराया

USA: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संयुक्त राष्ट्र महासभा के 80वें सत्र के लिए इकट्ठा हुए दुनिया के तमाम नेताओं के सामने संयुक्त राष्ट्र के मंच से अपने दावे को दोहराते हुए एक बार फिर कहा कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष को रोकने में अहम भूमिका निभाई।

अमेरिकी राष्ट्रपति के रूप में अपने दूसरे कार्यकाल में संयुक्त राष्ट्र के मंच से विश्व नेताओं को संबोधित करते हुए ट्रंप ने कहा, "इसी तरह सिर्फ़ सात महीनों में मैंने सात युद्धों को खत्म किया है। उन्होंने कहा था कि वे अकल्पनीय हैं... कुछ 31 साल से चल रहे थे। उनमें से दो, 31 और 31 सालों से चल रहे थे। एक 36 साल का था, एक 28 साल का था।"

ट्रंप ने आगे कहा, "मैंने सात युद्ध खत्म किए और सभी मामलों में वे भयंकर थे, जिनमें अनगिनत हज़ारों लोग मारे गए थे। इसमें कंबोडिया और थाईलैंड, कोसोवो और सर्बिया, कांगो और रवांडा, पाकिस्तान और भारत, इज़राइल और ईरान, मिस्र और इथियोपिया, और आर्मेनिया और अज़रबैजान के क्रूर और भयावह युद्ध शामिल हैं।"

10 मई को जब ट्रंप ने सोशल मीडिया पर घोषणा की कि वाशिंगटन की मध्यस्थता में हुई बातचीत के बाद भारत और पाकिस्तान "पूर्ण और तत्काल" युद्धविराम पर राजी हुए हैं। तब से उन्होंने लगभग 50 बार ये दावा दोहराया है कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव को खत्म करने में मदद की है। वहीं भारत ने लगातार किसी भी तीसरे पक्ष के हस्तक्षेप से इनकार किया है।