Breaking News

दलबदल कानून के तहत AAP दाखिल करेगी याचिका, संजय सिंह बोले - सभापति को पत्र देंगे     |   केरल के CM की हीटवेव से बचाव और तैयारियों पर कल सुबह 11 बजे हाई लेवल मीटिंग करेंगे     |   WB चुनाव: CRPF के DG ने हाई लेवल बैठक की, 2nd फेज वोटिंग तैयारियों का जायजा लिया     |   बिहार: राज्यपाल से मुलाकात करने के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी लोक भवन से रवाना     |   AAP को छोड़कर राघव चड्ढा, संदीप पाठक और अशोक मित्तल बीजेपी में शामिल हुए     |  

रूस की विजय दिवस परेड में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कर सकते हैं भारत का प्रतिनिधित्व

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह अगले महीने रूस की विजय दिवस परेड में भारत का प्रतिनिधित्व कर सकते हैं। ये परेड द्वितीय विश्वयुद्ध में जर्मनी पर सोवियत विजय की 80वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित की जा रही है। रूस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नौ मई को मॉस्को में होने वाली भव्य परेड के लिए आमंत्रित किया है, लेकिन उनके इसमें शामिल होने की उम्मीद नहीं है।

इससे पहले, उप विदेश मंत्री आंद्रे रुडेंको ने कहा था कि मोदी को समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है। रुडेंको ने कहा, ‘‘इस पर काम हो रहा है, उन्हें (मोदी को) निमंत्रण मिला है।’’ विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री को निमंत्रण मिला है। उन्होंने कहा, ‘‘हमारे प्रधानमंत्री को विजय दिवस समारोह में भाग लेने के लिए निमंत्रण मिला है। हम उचित समय पर विजय दिवस समारोह में अपनी भागीदारी की घोषणा करेंगे।’’

रूस ने इस साल विजय दिवस परेड में भाग लेने के लिए कई मित्र देशों के नेताओं को आमंत्रित किया है। प्रधानमंत्री मोदी पिछले साल राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ वार्षिक शिखर सम्मेलन तथा कजान में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए दो बार रूस गए थे। इस साल रूसी राष्ट्रपति के वार्षिक शिखर सम्मेलन के लिए भारत आने की उम्मीद है।