Breaking News

रूस में गैस प्लांट में भीषण आग, 6 चीनी नागरिकों समेत 7 की मौत... 9 अब भी लापता     |   अमेरिका जाने वालों को बड़ा झटका, वीजा अपॉइंटमेंट पर रोक     |   दिल्ली: रेस क्लब को नहीं मिली राहत, कोर्ट ने याचिका ठुकराई, 15 दिन में करना होगा खाली     |   कर्नाटक में सियासी हलचल तेज, नागेंद्र ने CM को दिया इस्तीफे का ऑफर     |   20 बागी TMC सांसदों को लोकसभा सचिवालय का नोटिस, 7 दिन में मांगा जवाब     |  

श्रीलंका में बाढ़ और भूस्खलन से मची तबाही, मरने वालों की संख्या बढ़कर 56 हुई

Sri Lanka Floods: श्रीलंका में बाढ़ और भूस्खलन के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 56 हो गई है और 21 लोग लापता हैं। शुक्रवार को आवश्यक सेवाओं से जुड़े लोगों के अलावा अन्य सभी के लिए सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।

आपदा प्रबंधन केंद्र (डीएमसी) ने बताया कि पिछले 72 घंटों में कम से कम 46 मौतें दर्ज की गई हैं। आपातकालीन हालात को देखते हुए सरकार ने शुक्रवार को जरूरी सेवाओं से जुड़े लोगों के अलावा बाकी सभी के लिए सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है।

आपदा प्रबंधन अधिकारियों ने बताया कि 12,313 परिवारों के 43,991 लोग हालात से प्रभावित हुए हैं। इस बीच मौसम विभाग ने शुक्रवार सुबह घोषणा की कि चक्रवाती तूफान डिटवा श्रीलंका के पूर्वी जिले त्रिंकोमाली के पास स्थित है।