Breaking News

अमित शाह 30 अक्टूबर 2026 को लखनऊ के दौरे पर रहेंगे     |   प्रयागराज जिले में कक्षा 6 से 12 तक के स्कूल 30 अक्टूबर को रहेंगे बंद     |   कर्नाटक कैबिनेट ने नंदिनी दूध की कीमतों में 8 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की     |   दिल्ली: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने आवास पर करवा चौथ मनाया     |   पाकिस्तान में एंबुलेंस के अंदर ऑक्सीजन सिलेंडर फटा, महिला समेत 10 लोगों की मौत     |  

सीएम ममता बनर्जी लंदन के लिए रवाना, ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में देंगी भाषण

Kolkata: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी लंदन के लिए रवाना हो गईं, जहां उन्हें प्रतिष्ठित ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में भाषण देने के लिए आमंत्रित किया गया है। हालांकि लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट पर सबस्टेशन में आग लगने के कारण बिजली गुल हो गई, जिससे उड़ान संचालन को बंद करना पड़ा और इस वजह से कोलकाता से उनकी रवानगी में देरी हुई।

कोलकाता हवाई अड्डे के बाहर ममता बनर्जी ने कहा कि उन्हें भरोसा है राज्य में उनकी गैर-हाजिरी से कोई दिक्कत नहीं होगी और वो बंगाल प्रशासन के साथ लगातार संपर्क में रहेंगी। ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के प्रो-वाइस चांसलर जोनाथन मिची ने नवंबर 2023 में बनर्जी को आमंत्रित किया था, जब वो बंगाल ग्लोबल बिजनेस समिट के लिए कोलकाता आए थे। बनर्जी 26 मार्च को भारतीय उच्चायोग में सरकार-से-सरकार (जी2जी) कार्यक्रम और 27 मार्च को ऑक्सफोर्ड में जी2जी कार्यक्रम में भाग लेंगी।

नवंबर 2017 के बाद ये बनर्जी की यूके की दूसरी यात्रा होगी, जब उन्होंने एशिया स्कॉटलैंड संस्थान और एडिनबर्ग चैंबर ऑफ कॉमर्स के सहयोग से स्कॉटिश डेवलपमेंट इंटरनेशनल द्वारा एडिनबर्ग में आयोजित बिजनेस बैठक में भाग लिया था। सीएम ममता बनर्जी का 29 मार्च को स्वदेश लौटने का कार्यक्रम है।