ब्रिटेन में पुराने हिंदी फिल्मी गाने नए अंदाज में सुनाने के लिए "लंदन बॉलीवुड ऑर्केस्ट्रा" तैयार है। ऑर्केस्ट्रा में ऐसे प्रतिभाशाली लोग होंगे, जो भारत के कुछ सबसे मशहूर संगीतकारों के गानों को अपनी आवाज देंगे। लंदन बॉलीवुड ऑर्केस्ट्रा का उद्घाटन शो पांच अक्टूबर को पूर्वी लंदन के विल्टन म्यूजिक हॉल में होगा। ये हॉल 1850 के दशक की ऐतिहासिक जगह है। इसका इस्तेमाल अक्सर फिल्मी सेट के रूप में किया जाता है।
म्यूजिक डायरेक्टर टिम पॉटर ने कहा, "जब आप लाइव गाना गा रहे होते हैं, तो सब कुछ आसान होता है। पुराने बॉलीवुड ट्रैक में घबराहट होती थी, क्योंकि उन्हें अक्सर बहुत कम समय में सैंकड़ों कलाकारों के साथ बहुत कम संख्या में माइक्रोफोन के साथ रिकॉर्ड किया जाता था। लेकिन लंदन बॉलीवुड ऑर्केस्ट्रा उन्हें नए और जादुई रूप में मंच पर लाएगा। हम एक अलग शो चाहते थे जो हमें 1940 के दशक से लेकर अभी तक का संगीत नए रूप में मिले।"
ये प्रोजेक्ट बेल्जियम में जन्मे लंदन के संगीतकार की सोच है। उन्होंने नब्बे के दशक के शुरू में बर्मिंघम सिम्फनी ऑर्केस्ट्रा (सीबीएसओ) के म्यूजिक शो में ए. आर. रहमान के साथ काम किया है।
इसके बाद उन्होंने मोहम्मद रफी के एल्बम, सोनू निगम के साथ कॉन्सर्ट सीरीज, राहत फतेह अली खान के शो और बीबीसी में आर. डी. बर्मन को समर्पित शो के लिए काम किया। पिछले साल जुलाई में लंदन के रॉयल अल्बर्ट हॉल में प्रॉम के नाम से मशहूर बीबीसी के सालाना ऑर्केस्ट्रा शो 'लता मंगेशकर: बॉलीवुड लीजेंड' कॉन्सर्ट उनकी ताजा पेशकश थी।
टिम पॉटियर ने कहा, लाइव शो हमेशा उत्साहजनक होता है। हम उस उत्साह को जारी रखना चाहते हैं। इसलिए हमने ऐसा संगीतमय शो तैयार करने के बारे में सोचा, जो अपने साथ ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ सके। विल्टन का इस्तेमाल फिल्म सेट के रूप में होता है। म्यूजिक हॉल के रूप में इसका इतिहास बेहद समृद्ध है। सैकड़ों साल पहले ये नाविकों की पसंदीदा जगह थी। ये बॉलीवुड संगीत कार्यक्रम के लिए बिल्कुल सटीक जगह है। ये 1960-70 के दशक के जादुई दौर की वापसी कर सकता है, जिस दौर में आर.डी. बर्मन, शंकर-जयकिशन और लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल जैसे अद्भुत संगीतकार थे।''
बॉलीवुड गानों के बारे में उन्होंने कहा, "बॉलीवुड संगीत में काफी विविधता है। कई गाने हिंदुस्तानी परंपरा से प्रभावित हैं। 1960-70 के दशक के ज्यादातर पॉप और फंक से प्रभावित गाने हैं। मुझे लगता है कि बॉलीवुड के संगीत में हर किसी को आकर्षित करने के लिए काफी कुछ है।"
ब्रिटेन: पुराने हिंदी फिल्मी गानों में नई जान फूंकेगा 'लंदन बॉलीवुड ऑर्केस्ट्रा'
You may also like
'सैन्य तैनाती से हमें डर नहीं लगता', अमेरिका से चल रहे विवाद के बीच ईरान ने ट्रंप को दी चेतावनी.
PM मोदी मलेशिया दौरे पर, कहा- आतंकवाद पर भारत का संदेश स्पष्ट है; कोई दोहरा मापदंड नहीं, कोई समझौता नहीं.
Israel-US Meet: ईरान वार्ता पर ट्रंप और नेतन्याहू की बुधवार को होगी अहम बैठक.
800 से 1600 सीसी की अमेरिकी बाइक पर शून्य शुल्क, हार्ले-डेविडसन को होगा फायदा.