Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा, जंतर-मंतर पर निशु आजाद के पिता से मारपीट का है आरोप     |   खराब मौसम के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन प्रभावित, 9 फ्लाइट डायवर्ट     |   बिहार: 4-5 दिनों में बढ़ेगा गंगा का जलस्तर, बक्सर समेत 7 जिलों में बाढ़ का खतरा     |   एअर इंडिया ने नशे में फ्लाइट उड़ाने वाले पायलट को नौकरी से निकाला, पॉजिटिव थी जांच     |   महाराष्ट्र: रत्नागिरी में लैंडस्लाइड, रघुवीर घाट बंद; 15-20 गांवों का संपर्क टूटा     |  

ब्राजील की नौसेना के कमांडर एडमिरल MS ऑलसेन को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया

ब्राजील की नौसेना के कमांडर एम. एस. ऑलसेन भारत दौरे पर हैं। बुधवार को ऑलसेन को राष्ट्रीय राजधानी के साउथ ब्लॉक में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इससे पहले सुबह उन्होंने नेशनल वॉर मेमोरियल जाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

ऑलसेन भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी के साथ तकनीकी सहयोग और ट्रेनिंग समेत कई मुद्दों पर चर्चा करेंगे। ऑलसेन की भारत यात्रा का उद्देश्य दोनों देशों के बीच समुद्री सहयोग को बढ़ाना है। अपनी यात्रा के दौरान, ऑलसेन गुरुग्राम में आईएफसी-आईओआर भी जाएंगे और रक्षा उद्योग प्रतिनिधियों के साथ बातचीत करेंगे।

ऑलसेन का मुंबई जाने का भी कार्यक्रम है। यहां वे पश्चिमी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ के साथ बातचीत करेंगे। साथ ही वे स्वदेशी युद्धपोतों और पनडुब्बियों, नेवल डॉकयार्ड और मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड का दौरा करेंगे।