Breaking News

गलत इरादे से हुआ बयान का इस्तेमाल: कॉकरोच वाले बयान पर बोले CJI सूर्यकांत     |   PM पर राहुल गांधी का बयान निम्नस्तरीय और निंदनीय, व्यक्तिगत पीड़ा हुई: राजनाथ सिंह     |   उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने चमोली टनल हादसे में लोगों की मौत पर दुख जताया     |   जुलाई में थोक मूल्य महंगाई में गिरावट, जुलाई में 0.9% घटकर 9.78 फीसदी रही     |   आरजी कर रेप-मर्डर केस: पूर्व TMC MLA निर्मल घोष पर पुलिस स्टेशन के बाहर भीड़ का हमला     |  

बांग्लादेश वायु सेना का प्रशिक्षण विमान ढाका के एक स्कूल परिसर में दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत

Bangladesh: बांग्लादेश वायु सेना का एक प्रशिक्षण विमान सोमवार दोपहर ढाका के उत्तरा इलाके में एक स्कूल परिसर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। सेना और एक अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि हादसे के समय स्कूल परिसर में बच्चे मौजूद थे। विमान दोपहर में ढाका के उत्तरा क्षेत्र में ‘माइलस्टोन स्कूल एवं कॉलेज’ परिसर में दुर्घटनाग्रस्त हुआ। 

बांग्लादेश सेना के जनसंपर्क कार्यालय ने एक बयान में पुष्टि की है कि दुर्घटनाग्रस्त विमान एफ-7 वायु सेना का था। अग्निशमन अधिकारी लीमा खान ने फोन पर बताया कि इस दुर्घटना में कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए।