Breaking News

आंखों में डाला मिर्च पाउडर, लाठी-डंडों से की पिटाई... दिल्ली में पुलिसकर्मियों पर जानलेवा हमला     |   यूपी, राजस्थान में स्कूलों में बाहरी लोगों की एंट्री-वीडियोग्राफी पर रोक को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती     |   मुंबई: सरकारी स्कूलों के ऑडिट को लेकर CJP का विरोध, हेडमास्टर ने दर्ज कराई शिकायत     |   गौतमबुद्धनगर में 13 दिनों के लिए BNSS की धारा 163 लागू     |   राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल सोमवार को जाएंगे चीन दौरे पर     |  

BSF ने त्योहारों से पहले पाकिस्तान सीमा से लगी नदियों पर बढ़ाई गश्त

Pakistan border: जम्मू कश्मीर में ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहले त्यौहारी सीज़न के दौरान सीमा पार से घुसपैठ की किसी भी कोशिश को नाकाम करने के लिए बीएसएफ की जल शाखा ने अखनूर सेक्टर में पाकिस्तान से लगी अंतरराष्ट्रीय सीमा पर चिनाब नदी के किनारे चौबीसों घंटे नावों से गश्त बढ़ा दी है।

पाकिस्तान बर्फबारी से पहले आतंकवादियों की घुसपैठ कराने के लिए जाना जाता है, लेकिन बीएसएफ के जवान ऐसी किसी भी साजिश को नाकाम करने के लिए अंतरराष्ट्रीय सीमा और नियंत्रण रेखा पर हाई अलर्ट पर हैं।

बीएसएफ जवान परवीन कुमार ने कहा, “हम सीमा क्षेत्र के पास नावों से गश्त कर रहे हैं और जानकारी इकट्ठा कर रहे हैं। किसी भी स्थिति के लिए तैयार रहने के लिए हमने अपनी तैनाती लगातार बढ़ा दी है। हम दिवाली से पहले सभी को शुभकामनाएँ देना चाहते हैं। हम सीमा की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं।”