Breaking News

एमएलसी चुनाव: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत     |   भाजपा प्रत्याशी डॉ हरि सिंह ढिल्लों की बड़ी जीत, 17676 मतों से विजयी     |   इजरायल चुनाव: एग्जिट पोल में बेंजामिन नेतन्याहू को बहुमत नहीं     |   सूडान के दारफुर में बाजार पर ड्रोन हमला, 102 लोगों की मौत, सेना पर आरोप     |   बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन की चांदनी चौक इलाके में पदयात्रा आज     |  

ट्रंप के भाषण के संपादन की आलोचना के बाद बीबीसी निदेशक ने दिया इस्तीफा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भाषण के ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन (बीबीसी) द्वारा किए गए संपादन की आलोचना के बाद, बीबीसी प्रमुख ने पद से इस्तीफा दे दिया। बीबीसी ने कहा कि महानिदेशक टिम डेवी और समाचार सेवा प्रमुख डेबोरा टर्नेस ने रविवार को अपने इस्तीफे की घोषणा की।
ब्रिटेन के सार्वजनिक प्रसारणकर्ता को छह जनवरी 2021 को वाशिंगटन में ‘कैपिटल हिल’ (संसद परिसर) पर प्रदर्शनकारियों के धावा बोलने से पहले ट्रंप द्वारा दिए गए भाषण को संपादित करने के लिए आलोचना का सामना करना पड़ा था।

आलोचकों का कहना है कि बीबीसी के एक वृत्तचित्र के लिए भाषण को जिस तरह से संपादित किया गया, वह ‘‘भ्रामक’’ था और उस हिस्से को काट दिया गया, जिसमें ट्रंप ने कहा था कि वो चाहते हैं कि समर्थक शांतिपूर्ण प्रदर्शन करें। कर्मचारियों को लिखे एक पत्र में, डेवी ने कहा कि पांच साल बाद नौकरी छोड़ना ‘‘पूरी तरह से मेरा फैसला है।’’ टर्नेस ने कहा कि ट्रंप के वृत्तचित्र को लेकर विवाद ‘‘ऐसे स्तर पर पहुंच गया है जहां ये बीबीसी को नुकसान पहुंचा रहा है - एक ऐसा संस्थान जिससे मैं प्यार करती हूं। बीबीसी न्यूज एवं करेंट अफेयर्स (समसामयिक मामले) की सीईओ होने के नाते, इसके लिए मैं पूरी तरह से जिम्मेदार हूं।’’