Breaking News

दिल्ली के करोल बाग में बिल्डिंग गिरी, एक शख्स की मौत, तीन घायल     |   अलास्का में 8 लोगों को ले जा रहा चार्टर प्लेन क्रैश, रेस्क्यू मिशन के बाद मिला मलबा     |   विदेश मंत्री जयशंकर आज बिहार के CM सम्राट चौधरी से करेंगे मुलाकात, दुबई में फंसे छात्रों पर होगी चर्चा     |   पूर्व भारतीय क्रिकेटर जैकब मार्टिन 22 साल पुराने केस में बरी     |   CM योगी ने लखनऊ में अपने आवास पर जापान के यामानाशी प्रांत के गवर्नर संग बैठक की     |  

ऑस्ट्रेलियाई के प्रधानमंत्री अल्बानीज ने एक निजी समारोह में शादी की

Australia: ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज ने शनिवार को अपनी साथी जोडी हेडन से शादी कर ली। ये पहली बार है, जब ऑस्ट्रेलिया के किसी नेता ने पद पर रहते हुए शादी की है।

62 साल अल्बानीज कैनबरा के अपने आधिकारिक आवास द लॉज के एक निजी उद्यान में आयोजित एक समारोह में शादी के बंधन में बंध गए। उनकी जीवनसाथी हेडन वित्त सेवा प्रोफेशनल हैं।

अल्बानीज ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी और लिखा “विवाहित” । साथ में उन्होंने एक वीडियो भी पोस्ट किया, जिसमें वो बो-टाई पहने अपनी दुल्हन का हाथ पकड़े दिखाई दे रहे हैं। हेडन ने एक लंबी सफेद ड्रेस पहन रखी थी और पूरे समारोह के दौरान मुस्कुराती रहीं।

एक संयुक्त बयान में नवविहाहित जोड़े ने खुशी जाहिर की और कहा कि वे “अपने परिवार और करीबी दोस्तों के सामने, अपने प्यार और भविष्य की जिंदगी साथ बिताने की प्रतिबद्धता को साझा करके बेहद खुश हैं।”

नवविवाहित जोड़ा सोमवार से ऑस्ट्रेलिया में पांच दिनों के हनीमून की योजना बना रहा है।

अल्बानीज ने 2019 में अपनी पिछली पत्नी को तलाक दे दिया था और जिनका एक वयस्क बेटा नाथन है। वो हेडन से पांच साल पहले मेलबर्न में एक रात्रिभोज में मिले थे।

मई के चुनाव में भारी बहुमत से दूसरी बार तीन साल का कार्यकाल जीतने वाले लेबर पार्टी के नेता, हाई स्कूल से ही राजनीति में सक्रिय रहे हैं। वो सिडनी यूनिवर्सिटी में भी छात्र राजनीति में सक्रिय रहे हैं।