Breaking News

दिल्ली के करोल बाग में बिल्डिंग गिरी, एक शख्स की मौत, तीन घायल     |   अलास्का में 8 लोगों को ले जा रहा चार्टर प्लेन क्रैश, रेस्क्यू मिशन के बाद मिला मलबा     |   विदेश मंत्री जयशंकर आज बिहार के CM सम्राट चौधरी से करेंगे मुलाकात, दुबई में फंसे छात्रों पर होगी चर्चा     |   पूर्व भारतीय क्रिकेटर जैकब मार्टिन 22 साल पुराने केस में बरी     |   CM योगी ने लखनऊ में अपने आवास पर जापान के यामानाशी प्रांत के गवर्नर संग बैठक की     |  

Australia Shooting: ऑस्ट्रेलिया के बोंडी बीच पर गोलीबारी, दो शख्स गिरफ्तार, 10 की मौत

सिडनी के बॉन्डी बीच पर दो हथियारबंद लोगों ने सामूहिक गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया। गोलीकांड की सूचना मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। कई राउंड गोलियां चलने के बाद बीच पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। गोलीकांड में कई लोगों के मारे जाने की आशंका है। हालांकि, अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। यहूदी त्योहार हनुक्का मनाने के लिए सैकड़ों लोग बॉन्डी बीच पर जुटे थे। इसी दौरान हमलावरों ने गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। गोलीकांड के बाद दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। न्यू साउथ वेल्स पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा, पुलिस की जांच  जारी है और हम लोगों से अपील करते हैं कि वे इस इलाके से दूर रहें। पुलिसकर्मियों को मौके पर तैनात किया गया है और जानकारी मिलने पर आगे अपडेट दिया जाएगा। 

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में बॉन्डी बीच पर लोग भागते हुए दिखाई दे रहे हैं और बैकग्राउंड में गोलियों की आवाज और पुलिस सायरन सुनाई दे रहे हैं। बॉन्डी बीच पर दो लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। हालांकि, पुलिस अभियान अभी जारी है और लोगों से लगातार अपील की जा रही है कि वे इस इलाके से दूर रहें। पुलिस ने लोगों से सभी निर्देशों का पालन करने को कहा है और चेतावनी दी है कि कोई भी पुलिस की बनाई गई घेराबंदी को पार न करे। पुलिस ने यह भी कहा कि डोवर हाइट्स में किसी भी तरह की घटना की कोई सूचना नहीं है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहें न फैलाएं। इस मामले में आगे की जानकारी यहीं साझा की जाएगी।