Breaking News

नेपाल की बाढ़ से 22 लाख टन मलबा, 17 नगरपालिकाओं में 84 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित     |   कांगो में इबोला का कहर तेज, 3 हजार पहुंचा मौतों का आंकड़ा     |   कानपुर: पेपर लीक के आरोप के बाद एक सेंटर पर BSF की परीक्षा रद्द     |   रिटायर्ड एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बन सकते हैं राम मंदिर ट्रस्ट के नए CEO     |   अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ा, फिर शुरू हुए जवाबी हमले     |  

सीमा पार से आतंकवाद के साथ व्यापार नहीं हो सकता, एससीओ बैठक में विदेश मंत्री एस जयशंकर

पाकिस्तान में हो रही एससीओ बैठक में विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बुधवार को साफ तौर पर कहा कि सीमा पार से आतंकवाद और व्यापार एक साथ नहीं चल सकता। शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के सम्मेलन में एस. जयशंकर ने कहा कि सहयोग आपसी सम्मान और समानता के आधार पर होना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर सीमा पार से आतंकवाद, उग्रवाद और अलगाववाद होता है तो ऊर्जा और कनेक्टिविटी जैसे क्षेत्रों में व्यापार संभव नहीं है।

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने इस्लामाबाद में एससीओ काउंसिल ऑफ हेड्स ऑफ गवर्नमेंट (सीएचजी) शिखर सम्मेलन में भारतीय प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई की।इस एससीओ समिट की अध्यक्षता पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने की।

इस दौरान एस. जयशंकर ने कहा कि सहयोग के लिए विश्वास जरूरी है और अगर ये ग्रुप साथ में आगे बढ़ता है तो एससीओ सदस्य देशों को काफी फायदा हो सकता है।