Breaking News

आज से दो दिन गुजरात के दौरे पर रहेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी     |   छत्तीसगढ़ में ‘अर्णब’ का कहर, पेंड्रा में धान की फसल बर्बाद; स्कूल-आंगनवाड़ी बंद     |   मौसम खराब होने पर पहाड़ी इलाकों में ट्रेकिंग पर रोक, सीएम पुष्कर धामी ने बचाव दलों को किया हाई अलर्ट     |   प्रयागराज में मूसलाधार बारिश-तेज हवाओं का असर, लुढ़का पारा     |   बांद्रा के वीएन स्फीयर मॉल में लगी भीषण आग     |  

अमेरिका: भारतीय जांच समिति के साथ बैठक सार्थक रही

अमेरिका ने एक अमेरिकी सिख अलगाववादी नेता की हत्या की साजिश में भारतीय अधिकारी की संलिप्तता के आरोपों की जांच के लिए गठित भारतीय जांच समिति के देश के दौरे के दौरान हुई बैठक को ‘‘सार्थक’’ बताते हुए कहा कि वे भारत की ओर से मिले सहयोग से संतुष्ट हैं।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने कहा, ‘‘हम भारत से मिल रहे सहयोग से संतुष्ट हैं। ये एक सतत प्रक्रिया है। हम इस पर उनके साथ काम करना जारी रखेंगे, जैसे हम उन्हें अपनी जांच के बारे में अपडेट करते रहे हैं, उसी तरह हम उनकी जांच के संदर्भ में हमें लगातार जानकारी मुहैया करने की भी सराहना करते हैं।’’

अमेरिका ने अमेरिकी सिख अलगाववादी नेता की हत्या की साजिश में एक भारतीय अधिकारी की संलिप्तता के आरोप लगाए हैं। मिलर इन आरोपों की जांच कर रही भारतीय जांच समिति के अधिकारियों के दौरे के बारे में पूछे गए प्रश्नों का उत्तर दे रहे थे। मिलर ने कहा, ‘‘बुधवार को हुई बैठक में हमने जांच समिति के सदस्यों को अमेरिका की ओर से की जा रही जांच के बारे में जानकारी दी। हमें इस संदर्भ में उनकी जांच के बारे में भी जानकारी मिली है। ये एक सार्थक बैठक थी।’’ उन्होंने एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि उन्होंने हमें बताया कि न्याय विभाग के अभियोग में नामित व्यक्ति अब भारत सरकार का कर्मचारी नहीं है।