Breaking News

पी. चिदंबरम ने CBI को अधिक शक्तियां देने से संबंधित विचार का किया विरोध     |   दक्षिणी लेबनान में इजरायल का बड़ा हमला, हिज्बुल्लाह के ड्रोन अटैक का दिया जवाब     |   डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को धमकी, बोले- जल्द पिकैक्स माउंटेन पर हमला कर सकता है अमेरिका     |   नेपाल में बाढ़ से मौतों का आंकड़ा 1344 पहुंचा, पुलिस ने दी जानकारी     |   चीन ने पहली बार मौतों का आंकड़ा बताया, इमिग्रेशन बिल्डिंग से 31 शव बरामद     |  

अमेरिका: बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ वाइट हाउस के बाहर प्रदर्शन

अमेरिका में 'हिंदू एक्शन' संगठन ने बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हो रहे हमलों के खिलाफ सोमवार को वाइट हाउस के बाहर प्रदर्शन किया।

उन्होंने 'बांग्लादेशी हिंदू नरसंहार बंद करो' और बांग्लादेशी कपड़ों का बहिष्कार करने की अपील वाले बैनर दिखाए। उनका कहना है कि वे बांग्लादेशी हिंदुओं को न्याय दिलाने के लिए प्रदर्शन कर रहे हैं। उनकी मांग है कि चिन्मय कृष्ण दास को रिहा किया जाए।

उन्होंने अमेरिका की सरकार और सभी अंतरराष्ट्रीय समुदायों से एक साथ आने का अनुरोध किया है। साथ ही ये भी गुजारिश की कि बांग्लादेश में हिंदुओं और सभी अल्पसंख्यकों को बचाया जाए।