Breaking News

पीएम मोदी पीएम-किसान योजना के तहत 18,680 करोड़ रुपये करेंगे जारी     |   उत्तराखंड के कई जिलों में आज ऑरेंज अलर्ट जारी     |   दिल्ली-NCR के कुछ हिस्सों में बारिश     |   आज से दो दिन गुजरात के दौरे पर रहेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी     |   छत्तीसगढ़ में ‘अर्णब’ का कहर, पेंड्रा में धान की फसल बर्बाद; स्कूल-आंगनवाड़ी बंद     |  

अमेरिका की ध्रुवी पटेल के सिर सजा ‘मिस इंडिया वर्ल्डवाइड 2024’ का ताज

अमेरिका में ‘कम्प्यूटर इन्फॉर्मेशन सिस्टम’ की छात्रा ध्रुवी पटेल को ‘मिस इंडिया वर्ल्डवाइड 2024′ घोषित किया गया है। ‘मिस इंडिया वर्ल्डवाइड’ भारत से बाहर आयोजित की जाने वाली सौंदर्य प्रतियोगिता है।

ध्रुवी बॉलीवुड में काम करना चाहती हैं। इसके अलावा संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (यूनिसेफ) की दूत भी बनना चाहती हैं। न्यूजर्सी के एडिसन में मिस इंडिया वर्ल्डवाइड का ताज पहनाए जाने के बाद ध्रुवी ने कहा, "मिस इंडिया वर्ल्डवाइड का खिताब जीतना अभूतपूर्व सम्मान है। ये ताज से कहीं बढ़कर है। ये मेरी विरासत, मेरे मूल्यों और वैश्विक स्तर पर दूसरों को प्रेरित करने का अवसर देता है।"

सूरीनाम की लीजा अब्दोएलहक ‘फर्स्ट रनरअप’ रहीं, जबकि नीदरलैंड की मालविका शर्मा को ‘सेकंड रनरअप’ घोषित किया गया। ‘मिसेज’ की कैटेगरी में त्रिनिदाद और टोबैगो की सुआन मुटेट विजेता रहीं, स्नेहा नांबियार ‘फर्स्ट रनरअप’ और ब्रिटेन की पवनदीप कौर ‘सेकंड रनरअप’ रहीं।

किशोरियों की ‘टीन’ कैटेगरी में ग्वाडेलोप की सिएरा सुरेट को ‘मिस टीन इंडिया वर्ल्डवाइड’ का ताज पहनाया गया। नीदरलैंड की श्रेया सिंह और सूरीनाम की श्रद्धा टेडजो क्रमश: ‘फर्स्ट’ और ‘सेकंड रनरअप’ घोषित की गईं।

सौंदर्य प्रतियोगिता का आयोजन न्यूयॉर्क की ‘इंडिया फेस्टिवल कमेटी’ की ओर से किया जाता है और इसका नेतृत्व भारतीय-अमेरिकी नीलम और धर्मात्मा सरन ने किया। इस वर्ष ये 31वीं सौंदर्य प्रतियोगिता थी।