Breaking News

योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश की तस्वीर बदलने का काम किया: अमित शाह     |   यूपी, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 2-3 नवंबर को भारी बारिश का अनुमान: IMD     |   पीएम मोदी पीएम-किसान योजना के तहत 18,680 करोड़ रुपये करेंगे जारी     |   उत्तराखंड के कई जिलों में आज ऑरेंज अलर्ट जारी     |   दिल्ली-NCR के कुछ हिस्सों में बारिश     |  

पहली बार लंदन में होने वाले Hope Gala को होस्ट करेंगी आलिया भट्ट

आलिया भट्ट ने हाल ही में अपनी आने वाली फिल्म जिगरा की शूटिंग खत्म की है। शूटिंग से फ्री होकर अभिनेत्री इन दिनों अपनी फैमिली के साथ वक्त गुजार रही है। ऐसे में अब उन्हें लेकर एक खबर है कि वह 28 मार्च को लंदन के मंदारिन ओरिएंटल हाइड पार्क में मंदारिन ओरिएंटल होटल ग्रुप के साथ पार्टनरशिप में होप गाला को होस्ट करेंगी।

आलिया भट्ट लंदन में अपने पहले 'होप गाला' के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। आलिया ने न सिर्फ हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में भी अपना दम दिखाया बल्कि हॉलीवुड में भी धमाल कर चुकी हैं। वहीं अब एक्ट्रेस एक बाद फिर विदेश में अपना और देश का नाम रौशन करने वाली हैं।