Breaking News

TMC के 20 बागी सांसदों को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, अयोग्यता मामले में देरी पर मांगा जवाब     |   तरुण तेजपाल को सुप्रीम कोर्ट से झटका, 2 हफ्ते में करना होगा सरेंडर     |   प्याज और चीनी की बढ़ती कीमतों पर दिल्ली CM रेखा गुप्ता ने बुलाई बैठक     |   दिल्ली में अब तक H1N1 के कुल 2308 मामले सामने आए     |   J-K: पुलवामा में सुरक्षाबलों का ऑपरेशन, दो संदिग्ध गिरफ्तार     |  

नेपाल में विरोध-प्रदर्शन के बीच एअर इंडिया ने काठमांडू की उड़ानें रद्द कीं

नेपाल में सरकार के खिलाफ जारी विरोध-प्रदर्शन के बीच एयरपोर्ट बंद होने के मद्देनजर एअर इंडिया ने मंगलवार को दिल्ली से काठमांडू के बीच अपनी उड़ानें रद्द कर दी हैं। नेपाल में बड़े पैमाने पर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन हो रहे हैं। इसको देखते हुए काठमांडू में त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। हिंसक विरोध-प्रदर्शन के बीच नेपाल के प्रधानमंत्री के. पी. शर्मा ओली ने मंगलवार को इस्तीफा दे दिया।

एयरलाइन ने एक बयान में कहा, "काठमांडू में मौजूदा स्थिति को देखते हुए दिल्ली-काठमांडू-दिल्ली मार्ग पर चलने वाली AI2231/2232, AI2219/2220, AI217/218 और AI211/212 उड़ानें आज रद्द कर दी गई हैं। हम स्थिति पर कड़ी नजर रख रहे हैं और आगे की जानकारी साझा करेंगे।" इंडिगो ने भी काठमांडू के लिए अपनी सेवाएं रद्द कर दी हैं।