Breaking News

योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश की तस्वीर बदलने का काम किया: अमित शाह     |   यूपी, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 2-3 नवंबर को भारी बारिश का अनुमान: IMD     |   पीएम मोदी पीएम-किसान योजना के तहत 18,680 करोड़ रुपये करेंगे जारी     |   उत्तराखंड के कई जिलों में आज ऑरेंज अलर्ट जारी     |   दिल्ली-NCR के कुछ हिस्सों में बारिश     |  

अफगानिस्तान दिल्ली में बंद करेगा अपना दूतावास

अफगानिस्तान ने भारत की राजधानी दिल्ली में अपने दूतावास को बंद करने की आधिकारिक घोषणा कर दी है. नई दिल्ली में अपने राजनयिक मिशन को बंद करने पर अफगानिस्तान सरकार ने आधिकारिक बयान जारी करते हुए कहा कि भारत सरकार की लगातार चुनौतियों के कारण यह फैसला लिया गया है, जो 23 नवंबर 2023 से प्रभावी है.

भारत पर अपना रुख साफ करते हुए अफगानिस्तान सरकार ने कहा कि मेजबान सरकार से हमें वह समर्थन नहीं मिल रहा, जिसकी हमने उम्मीद लगाई थी, इसलिए हमें यह फैसले लेने को मजबूर होना पड़ा. बयान में आगे कहा गया कि वहां पर कर्मचारियों और संसाधनों की कमी है