Breaking News

पी. चिदंबरम ने CBI को अधिक शक्तियां देने से संबंधित विचार का किया विरोध     |   दक्षिणी लेबनान में इजरायल का बड़ा हमला, हिज्बुल्लाह के ड्रोन अटैक का दिया जवाब     |   डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को धमकी, बोले- जल्द पिकैक्स माउंटेन पर हमला कर सकता है अमेरिका     |   नेपाल में बाढ़ से मौतों का आंकड़ा 1344 पहुंचा, पुलिस ने दी जानकारी     |   चीन ने पहली बार मौतों का आंकड़ा बताया, इमिग्रेशन बिल्डिंग से 31 शव बरामद     |  

ब्रिटेन की यात्रा करने वाले भारतीय यात्रियों के लिए जारी की गई एडवाइजरी

लंदन में भारतीय दूतावास ने यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की है. उसने कहा है कि भारतीय यात्रियों को ब्रिटेन के कुछ हिस्सों में हाल ही में हुई अशांति के बारे में पता होगा. लंदन में भारतीय दूतावास स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहा है.

भारत से आने वाले पर्यटकों को सलाह दी जाती है कि वे यूके में यात्रा करते समय सतर्क रहें और सावधानी बरतें. स्थानीय समाचारों और स्थानीय सुरक्षा एजेंसियों द्वारा जारी की गई सलाह का पालन करना और उन क्षेत्रों से बचना उचित है, जहां विरोध प्रदर्शन चल रहे हैं.