Breaking News

बैजयंत जय पांडा, डी पुरंदेश्वरी और रेखा वर्मा BJP राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए गए     |   बीजेपी ने शिव प्रकाश और सौदान सिंह को राष्ट्रीय संयुक्त महासचिव (संगठन) बनाया     |   PM मोदी ने बीजेपी की नई टीम को बधाई दी, ‘टीम में संगठन का अनुभव, जमीनी जुड़ाव’     |   अमित मालवीय बीजेपी के आईटी सेल और सोशल मीडिया प्रमुख पद से हटाए गए     |   बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दीपक म्हस्के को पार्टी का सोशल मीडिया संयोजक बनाया     |  

रूस के कामचटका क्षेत्र में 6 तीव्रता का भूकंप, समुद्र में था केंद्र

रूस के सुदूर पूर्वी इलाके कामचटका क्षेत्र के पूर्वी तट पर सोमवार को रिक्टर स्केल पर 6 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप के झटके इलाके में कुछ सेकंड तक महसूस किए गए, जिससे स्थानीय लोगों में हल्की दहशत फैल गई। भूकंप का केंद्र समुद्र के भीतर बताया जा रहा है। फिलहाल किसी बड़े नुकसान या हताहत की सूचना नहीं मिली है। स्थानीय प्रशासन और आपातकालीन सेवाएं स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

भूकंप के बाद इलाके में लोगों को एहतियात बरतने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है। कामचटका क्षेत्र भूकंपीय रूप से सक्रिय इलाके में आता है, जहां समय-समय पर भूकंप आते रहते हैं। प्रशासन ने कहा है कि अगर आफ्टरशॉक्स (भूकंप के बाद आने वाले झटके) आते हैं तो लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।