Breaking News

गोवा से दिल्ली आ रही IndiGo की फ्लाइट का इंजन फेल     |   SCO समिट में 30 से ज्यादा अहम दस्तावेजों पर मुहर, AI से ऊर्जा सुरक्षा तक कई समझौते     |   राम मंदिर के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया तेज, 3 सदस्यीय कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट     |   संभल शाही जामा मस्जिद सर्वे विवाद पर SC में सुनवाई टली, अब 8 सितंबर को होगी सुनवाई     |   BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |  

अजरबैजान एयरलाइंस विमान क्रैश हादसे में अब तक 42 लोगों की मौत

अजरबैजान एयरलाइन्स का एक विमान कजाकिस्तान शहर अकताऊ में दुर्घटनाग्रस्त हो गया और कजाकिस्तान के आपात मंत्रालय ने इसमें 42 लोगों के मारे जाने की आशंका जताई है। अजरबैजान एयरलाइन्स ने बुधवार को कहा कि द एंब्रेयर 190 विमान को आपात स्थिति में अकताऊ हवाईअड्डे पर उतरना पड़ा।

कजाकिस्तान के अधिकारियों ने कहा कि घटना स्थल पर 50 से अधिक बचावकर्मी हैं और उन्होंने वहां लगी आग को बुझा लिया है। विमान में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो सकी है। हालांकि, स्थानीय मीडिया की खबरों के अनुसार विमान में 67 यात्री और पांच विमान कर्मी सवार थे। 

अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटना में अब तक केवल छह लोगों के जीवित बचने की जानकारी मिली है। अज़रबैजान एयरलाइंस की उड़ान अज़रबैजान के बाकू से रूस के ग्रोज़नी जा रही थी। लेकिन कोहरे के कारण उसका मार्ग बदल दिया गया था और यह देश के पश्चिम में अक्ताऊ शहर के हवाईअड्डे के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। कजाकिस्तान के आपातकालीन मंत्रालय ने बताया कि आपातकालीन सेवाएं दुर्घटनास्थल पर आग बुझाने के लिए काम कर रही है। अजरबैजान एयरलाइंस की ओर से तत्काल कोई टिप्पणी नहीं आई है।