Breaking News

गोवा से दिल्ली आ रही IndiGo की फ्लाइट का इंजन फेल     |   SCO समिट में 30 से ज्यादा अहम दस्तावेजों पर मुहर, AI से ऊर्जा सुरक्षा तक कई समझौते     |   राम मंदिर के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया तेज, 3 सदस्यीय कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट     |   संभल शाही जामा मस्जिद सर्वे विवाद पर SC में सुनवाई टली, अब 8 सितंबर को होगी सुनवाई     |   BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |  

सोनभद्र की रेणुका नदी में 3 लड़कियां डूबीं, 2 के शव बरामद, 1 लापता

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में रेणुका नदी में नहाने के दौरान चार लड़कियां पानी में डूब गई, जिनमें एक लड़की ने तो किसी तरह नदी के किनारे पहुंचकर अपनी जान बचा ली लेकिन तीन लड़कियां अभी भी लापता हैं जिनकी तलाश की जा रही है।

जानकारी होते ही परिजनों के अलावा भारी संख्या में ग्रामीण जुट गए , इधर एसडीएम, तहसीलदार समेत पुलिस और फायर कर्मी पहुंचकर तलाश कर रहे हैं।

मामला चोपन थाना क्षेत्र के बर्दिया गांव का है। दोपहर के वक्त नहाने के दौरान एक ही उम्र की करीब चार लड़कियां नदी में नहाने के लिए गई थी, जहां गहराई की वजह से चारों पानी में डूब गए उसमें एक किशोरी काजल किस तरह बचकर नदी के किनारे पहुंच गई और उसकी जान बच गई लेकिन तीन लड़कियां पानी में डूब गई। लड़कियों की उम्र 10, 12 और 14 वर्ष बताई जा रही है ।