Breaking News

योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश की तस्वीर बदलने का काम किया: अमित शाह     |   यूपी, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 2-3 नवंबर को भारी बारिश का अनुमान: IMD     |   पीएम मोदी पीएम-किसान योजना के तहत 18,680 करोड़ रुपये करेंगे जारी     |   उत्तराखंड के कई जिलों में आज ऑरेंज अलर्ट जारी     |   दिल्ली-NCR के कुछ हिस्सों में बारिश     |  

यूक्रेन के चेर्निहाइव में रूसी मिसाइल हमले में 17 लोगों की मौत

रूस की तरफ से दागी गई तीन मिसाइल उत्तरी यूक्रेन के चेर्निहाइव में आठ मंजिला इमारत पर गिरीं जिसमें 17 लोगों की मौत हो गई। यूक्रेन की आपातकालीन सेवा ने बताया कि हमले में तीन बच्चों सहित कम से कम 61 लोग घायल हो गए। चेर्निहाइव यूक्रेन की राजधानी कीव से लगभग 150 किलोमीटर उत्तर में, रूस और बेलारूस की सीमा के पास है और इसकी आबादी लगभग ढाई लाख है। युद्ध के तीसरे साल में प्रवेश करने के साथ रूस यूक्रेन में लगातार बढ़त बना रहा है।

पश्चिमी देशों की तरफ से यूक्रेन को अतिरिक्त सैन्य साजो सामान मुहैया नहीं कराए जाने से रूस के खिलाफ युद्ध में उसकी पोजीशन कमजोर पड़ती जा रही है। हालांकि, सर्दियों के महीनों के दौरान, रूस युद्ध के अग्रिम मोर्चे पर कुछ खास नहीं कर पाया। इस बीच, चेक गणराज्य के प्रधानमंत्री पेत्र फिआला ने कहा कि उनकी सरकार ने यूरोपीय संघ (ईयू) के बाहर के देशों से यूक्रेन के लिए तोपखाने के 5,00,000 गोले की व्यवस्था की है। हथियारों की सप्लाई जून में होनी है।