Breaking News

गलत इरादे से हुआ बयान का इस्तेमाल: कॉकरोच वाले बयान पर बोले CJI सूर्यकांत     |   PM पर राहुल गांधी का बयान निम्नस्तरीय और निंदनीय, व्यक्तिगत पीड़ा हुई: राजनाथ सिंह     |   उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने चमोली टनल हादसे में लोगों की मौत पर दुख जताया     |   जुलाई में थोक मूल्य महंगाई में गिरावट, जुलाई में 0.9% घटकर 9.78 फीसदी रही     |   आरजी कर रेप-मर्डर केस: पूर्व TMC MLA निर्मल घोष पर पुलिस स्टेशन के बाहर भीड़ का हमला     |  

हैदराबाद में पत्थर से पीट- पीटकर युवक की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

हैदराबाद के संतोष नगर इलाके में सोमवार तड़के एक युवक की कथित तौर पर पत्थर से हमला कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है। पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान राजू के रूप में हुई है। उस पर नागराजू नामक व्यक्ति ने राजाैया थोता क्षेत्र में पत्थर से हमला किया, जहां दोनों रहते थे। फिलहाल हत्या के पीछे की वजह का पता नहीं चल पाया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने एक विशेष टीम का गठन किया और आरोपी नागराजू को हिरासत में ले लिया। मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया, "सोमवार तड़के संतोष नगर थाना क्षेत्र में राजू नामक व्यक्ति पर नागराजू ने पत्थर से हमला किया। घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। आरोपी और मृतक दोनों राजाैया थोता में रहते थे। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की जांच जारी है।" इस बीच, तेलंगाना के निजामाबाद जिले में भी एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। ऊटपल्ली गांव में 21 जून की रात करंट लगने से पति-पत्नी की मौत हो गई। पत्नी ज्योति (41) को पहले बिजली का झटका लगा था और उन्हें बचाने की कोशिश में पति संजीव (45) भी करंट की चपेट में आ गए। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के समय कमरे में मौजूद उनके तीनों बच्चे सुरक्षित हैं। पुलिस ने दोनों मामलों में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।