Breaking News

नेपाल की बाढ़ से 22 लाख टन मलबा, 17 नगरपालिकाओं में 84 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित     |   कांगो में इबोला का कहर तेज, 3 हजार पहुंचा मौतों का आंकड़ा     |   कानपुर: पेपर लीक के आरोप के बाद एक सेंटर पर BSF की परीक्षा रद्द     |   रिटायर्ड एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बन सकते हैं राम मंदिर ट्रस्ट के नए CEO     |   अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ा, फिर शुरू हुए जवाबी हमले     |  

Paris Olympics: 100 मीटर बाधा दौड़ हीट में सातवें नंबर पर रहीं ज्योति याराजी, रेपेचेज राउंड में दौड़ेंगी

नेशनल रिकॉर्ड होल्डर भारत की सौ मीटर की बाधा दौड़ खिलाड़ी ज्योति याराजी पेरिस ओलंपिक में बुधवार को अपनी पहली हीट में खराब प्रदर्शन के बाद सातवें नंबर पर रहीं। पहली बार ओलंपिक खेल रही ज्योति याराजी ओलंपिक खेलों में सौ मीटर बाधा दौड़ में हिस्सा लेने वाली पहली भारतीय हैं। उन्होंने चौथी हीट में 13.16 सेकंड का समय निकाला और 40 खिलाड़ियों में 35वें नंबर पर रही। 

24 साल की याराजी का नेशनल रिकॉर्ड 12.78 सेकंड का है। गत चैम्पियन पुएर्तो रिको की जैसमीन कामाचो किन 12.42 सेकंड का समय निकालकर टॉप पर रहे। पांचों हीट में से टॉप तीन खिलाड़ी और अगले तीन सबसे तेज खिलाड़ी सेमीफाइनल में पहुंचेंगे। बाकी खिलाड़ियों को गुरुवार को रेपेचेज दौर के जरिए सेमीफाइनल में पहुंचने का एक और मौका मिलेगा।