Breaking News

गोवा से दिल्ली आ रही IndiGo की फ्लाइट का इंजन फेल     |   SCO समिट में 30 से ज्यादा अहम दस्तावेजों पर मुहर, AI से ऊर्जा सुरक्षा तक कई समझौते     |   राम मंदिर के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया तेज, 3 सदस्यीय कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट     |   संभल शाही जामा मस्जिद सर्वे विवाद पर SC में सुनवाई टली, अब 8 सितंबर को होगी सुनवाई     |   BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |  

असम में 80,000 करोड़ रुपये की सड़क परियोजनाओं पर जल्द शुरू होगा काम: नितिन गडकरी

सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने बुधवार को कहा कि असम में 80,000 करोड़ रुपये की सड़क परियोजनाओं पर काम जल्द ही शुरू होगा।

‘एडवांटेज असम 2.0 व्यापार शिखर सम्मेलन’ में सड़क, रेलवे और नदी अवसंरचना पर आयोजित सत्र को ऑनलाइन संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि 2029 तक 15 वर्ष में उनके मंत्रालय के तहत राज्य में तीन लाख करोड़ रुपये की परियोजनाएं पूरी की जाएंगी।

गडकरी ने कहा कि जिन नई परियोजनाओं पर काम शुरू होगा उनमें गुवाहाटी रिंग रोड, ब्रह्मपुत्र नदी के नीचे एक सुरंग और काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में एक एलिवेटेड कॉरिडोर शामिल हैं। उन्होंने कहा, ‘‘राज्य में 60,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं पर काम पहले से ही जारी है और वे पूरा होने के कई चरणों में हैं।’’